Rajasthan Election: क्या लक्ष्मणगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्यासी सुभाष महारियां दे पाएंगे गोविंद सिंह डोटासरा को टक्कर 

Rajasthan, Lakshmangarh: राजस्थान में विधान सभा चुनाव 25 नवंबर को हो गया है। चुनाव के बाद सभी पार्टियां नतीजा के लिए काफी उत्साहित है। हालाकि चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। यो तो जाहिर है की चुनाव मैदान में काफी सियासी दांव पेंच खेले गए।

सभी पार्टियों ने उमीद्वारो के लिस्ट से लेकर चुनाव प्रचार तक काफी संघर्ष किया है। नतीजा चाहे जो भी रहे लेकिन एक आंकड़े से कहा जा सकता है की जीत के लिए द्वंद काफी रोचक रहा है। ऐसे ही कुछ चुनावी द्वंद राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ सीट पर देखने को मिला है।

क्या कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा को टक्कर दे पाएंगे भाजपा के सुभाष महारिया: यदि हम लक्ष्मणगढ़ सीट की बात करे तो यहां मुकाबला काफी रोचक है। लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्यासी गोविंद सिंह डोटासरा है और वही दूसरी तरफ भाजपा की तरफ से सुभाष महारिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 

डोटासरा और महरिया के बीच मुकाबला को हम इसलिए भी रोचक कह सकते है क्योंकि दोनो प्रत्यासी दूसरी बार एक दूसरे के आमने सामने है। हम आपको बता दें कि गोविंद सिंह डोटासरा तीन बार लगातार लक्ष्मणगढ़ सीट से विजय रह चुके हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा को जीत के लिए पूर्ण भरोसा: डोटासरा  को यकीन है की जीत निश्चित ही उनकी ही होगी। डोटासरा ने पिछले 5 वर्ष में लक्ष्मणगढ़ में काफी विकास किए है। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ को नया स्वरूप देने में पूर्ण कोशिश की है। हालाकि सुभाष महारिया भी जीत की घोषणा कर चुके है।

एक तरफ डोटासरा को अपने कार्यों पर भरोसा तो वही दूसरी तरफ महारिय को कांग्रेस के असफलताओं पर भरोसा जैसे पेपर लीक मामले, लाल डायरी आदि घटनाएं। परंतु जीत किसकी होगी यह तो वक्त ही बताएगा।

सुभाष महारिया पुराना हिसाब बराबर करना चाहते हैं गोविंद सिंह डोटासरा से: लक्ष्मणगढ़ सीट पर दोनो ही प्रत्यासी का मुक़ाबला काफी रोचक है। क्योंकि दोनो ही उमीदवार शेखावाटी के कद्दावर जाट नेता है। हालाकि सुभाष महारिया और गोविंद सिंह डोटासरा दूसरी बार आमने सामने है।

इससे पूर्व जब दोनो मैदान में थे तो सुभाष महारिया को हर का सामना करना पड़ा था। क्या सुभाष माहरिया अपने पुराने हार का बदला ले पाएंगे गोविंद सिंह डोटासरा? खैर इसका जवाब तो 3 दिसंबर को पता हो चल जायेगा।

Spread the love

Leave a Comment