Rajasthan Election: क्या नाथद्वार में सीपी जोशी फिर से जीत का परचम लहरा पाएंगे।

Nathdwara, Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को हो गया है। अब चुनाव  परिणाम 3 दिसंबर को आने की संभावना है। हालाकि सभी पार्टियों ने चुनाव मैदान में जमकर प्रचार प्रसार किया है। स्टार प्रचारक से लेकर आम नेता तक चुनाव मैदान में डटकर खड़े रहे। राजस्थान ने कुल 200 विधानसभा सीट है जिसमे 199 सीटो पर चुनाव हुआ है। हर सीट अपने आप में महत्वपूर्ण है। इन्ही 200 सीटो में नाथद्वारा भी एक सीट है। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी चला पाएंगे नाथद्वारा में अपना जादू: नाथद्वारा सीपी जोशी के लिए बहुत खास है। जोशी यहां पर पांच बार विधायक रह चुके है। वर्ष 2018 में जोशी ने 16940 वोटों से भाजपा प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। 

नाथद्वारा राजस्थान के सभी क्षेत्रों से काफी विभिन्न है। हालाकि इस क्षेत्र में सभी जाति के समुदाय के लोग मौजूद है लेकिन कृष्ण भक्त की संख्या अधिक है। सीपी जोशी कहते है की नाथद्वार उनके लिए बहुत खास है और यहां के लोग में परिवार के समान है। अब यह देखना होगा की क्या उनके परिवार ने उनको सपोर्ट किया है या नहीं। 

भाजपा प्रत्यासी विश्वराज सिंह मेवाड़ के साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी से है सामना: नाथद्वार विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का न केवल भाजपा प्रत्यासी से मुकाबला है बल्कि बाकी सभी निर्दलीय प्रत्याशी से भी बराबर लड़ाई है। दरअसल यहां पर सभा प्रत्यासी बहुत ही मजबूत एवम बराबर का टक्कर देने वाले है इसलिए जीत किसकी होगी यह कहना थोड़ा मुश्किल है। 


क्या वजह है नाथद्वार का हॉट सीट होने की: दरअसल नाथद्वार से उदयपुर कुछ ही दूरी पर है इसलिए उदयपुर की राजनीति पर नाथद्वार काफी असर डालता है। कुल वोटर की बात करें तो करीब 2.34 लाख वोटर है। इसमें राजपूत वोटर का दबदबा है जो करीब 80 हजार वोटर मौजूद हैं। इसके बाद आदिवासी और फिर ब्राह्मण समाज के वोटर भी मौजूद हैं। सीपी जोशी नाथद्वार के कई बार विधायक रह चुके है इसलिए नाथद्वार के कड़ कड़ से वाकिफ है।

Spread the love

Leave a Comment