Rajasthan Election: भाजपा के तंज पर ईट का जवाब पत्थर से देते हुए अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया सचिन पायलट का वीडियो।

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा कल अर्थात शनिवार को होगा। सभी पार्टी ने अपनी अपनी जीत के लिए जमकर प्रचार प्रसार किया। भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए अथक परिश्रम किया है। लेकिन किसका परिश्रम सफल होगा ये तो चुनाव परिणाम से ही पता चलेगा।

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रिश्तों के लेकर भाजपा ने कई दफा वार किया। वार का जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने कल अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला और कहा की कांग्रेस के सभी सदस्य सिर्फ कांग्रेस को जिताने का प्रयत्न कर रही है।

अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पर सचिन पायलट का वीडियो किया अपलोड: अशोक गहलोत और सचिन पायलट अपने रिश्ते के तकरार के वजह से काफी सुर्खियों में रहे। भाजपा ने भी कई बार दोनो के रिश्तों पर तंज कसा। लेकिन अशोक गहलोत ने तंज का जवाब देने के लिए अपने सोशल मीडिया पर सचिन पायलट का एक वीडियो अपलोड किया जिसमे सचिन पायलट लोगो से वोट डालने के लिए जनता से विनती कर रहे है।

अशोक गहलोत ने वीडियो अपलोड करके लिखा की कांग्रेस के सभी सदस्य कांग्रेस की सरकार वापस राजस्थान में लाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे है। सचिन पायलट ने कहा की हमने राजस्थान के सभी क्षेत्रों का दौरा करना का भरपूर प्रयास किया लेकिन कुछ जगहों पर नहीं पहुंच पाए। जहा हम नही पहुंच सके उनसे भी हम दरख्वास्त करते है की वो सभी भी वोट डालकर कांग्रेस को जिताने का प्रयत्न करे।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट में हुई थी सीएम पद को लेकर तकरार: दरअसल वर्ष 2018 के चुनाव बाद मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत को चुना गया था और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री पद पर थे किंतु वर्ष 2020 में सचिन पायलट नाराज होकर दिल्ली के होटल में अपने 11 मंत्रियों को लेकर चले गए और बोले की यह तो मुख्यमंत्री पद या पार्टी का त्याग। हालाकि बाद में सचिन पायलट को समझा बुझा कर वापस पार्टी में लाया गया।

Spread the love

Leave a Comment