Rajasthan Election: आज मोदी भरतपुर में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि राजस्थान में जादूगर कोनी मिले वोट जी!

Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव बहुत जोरो शोरो से चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भरतपुर से राजस्थान की जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से किया। मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर हमला भी किया। मोदी ने बोला की 3 दिसंबर को कांग्रेस राजस्थान से छूमंतर।

भारत के विकास की चर्चा तथा विपक्ष पर हमला करके किया जनसभा: मोदी ने आज भरतपुर से राजस्थान की जनता को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में भारत के कई सारे पहलुओं पर चर्चा की। तथा मोदी ने भारत को अग्रणी बनने की भी बात कही। मोदी ने जनता से पूछा की क्या आपको जी20 सम्मेलन से प्रतीत हुआ की भारत का डंका संपूर्ण विश्व में बज रहा है।

मोदी ने कहा क्या आपको भारत गर्व महसूस हो रहा है। यह सब किसके वजह से हो रहा है। यह सब मोदी के वजह से नही अपितु आपके एक वोट के कारण हो रहा है। मोदी ने यह भी कहा की भारत अग्रण एवम सशक्त हो रहा है। भारत अब विश्व में अपना एक स्थान बनाने में कायम हो रहा है।

कांग्रेस ने राजस्थान की दशा को किया है खराब: मोदी ने अशोक गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा की जिद प्रकार भारत विश्व में ऊंचाई को छू रहा है ठीक उसी प्रकार पिछले 5 वर्ष में राजस्थान की हालत बेहद खराब हो गई है। कांग्रेस ने राजस्थान को पीछे धकेल दिया है।

जनता से प्रश्न करते हुए मोदी ने पूछा की राजस्थान के नौजवानों का भविष्य खराब करने वाला कौन, राजस्थान में अपराधबढ़ने की वजह कौन, इसलिए मैं कह रहा हु की इस बार जादूगर को वोट न मिलेगा जी।

भाजपा के नेताओ ने भी जताया भरोसा की इस बार नही आयेगी राजस्थान में कांग्रेस का पंजा: 

भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा था की उन्हे लगता है की सरकार रिपीट होगी पर जनता ने जताया है की सरकार आएगी ही नही। सीपी जोशी ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खैर यह तो वक्त ही बताएगा की किसकी सरकार बनेगी राजस्थान में। फिलहाल अब चुनाव में कुछ ही दिन शेष है।

Spread the love

Leave a Comment