मोदी तंज कस्ते हुए बोले “सचिन पायलट और अशोक गहलोत बस तस्वीर में है साथ असल में अभी भी है नाराजगी”

नागौर, राजस्थान: राजस्थान में चुनाव का सिलसिला जारी है। इसी चुनाव के रण में जुबानी शब्दो का हमला भी जारी है। अभी हालही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के नागौर जिले में जनता को संबोधित किया। सभा में मोदी ने विपक्ष के कई पहलुओं पर हमला किया। बतौर मोदी सचिन पायलट और अशोक गहलोत साथ रहने का ड्रामा कर रहे है पर अभी भी दोनो के बीच सुलह नही हुआ है।

सचिन पायलट और अशोक गहलोत बस तस्वीर में साथ है असलियत में नही: मोदी जी नागौर जिले के जनसभा में विपक्ष पर कई हमले किए। बोले की अशोक गहलोत और सचिन पायलट बस जनता को झूट दिखाने के लिए तस्वीर में साथ है पर असल में आज भी दोनो के मन खटास है।

ये दोनो सिर्फ जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस पर न केवल सचिन पायलट और अशोक गहलोत के रिश्ते पर अपितु  लाल डायरी का जिक्र करते हुए भी हमला किया। मोदी ने कहा की कांग्रेस के अपने नेता ही अपने पार्टी के कुशासन का विषय में लिखा है तो बाकी और क्या ही कहे। उन्होंने आगे कहा की मुख्यमंत्री का बेटा कह रहा है की पापा की सरकार रिपीट नहीं होगी। 

भाजपा देश का निरंतर विकास कर रही है मुझे भाजपा के द्वारा जारी घोषणापत्र पर पूर्ण विश्वास है: मोदी ने अपने संबोधन में भाजपा के घोषणा पत्र का उलीख़ करते हर कहा की मुझे पूर्ण भरोसा है की भाजपा के सरकार आने पर इन सभी घोषणाएं को पूरा किया जाएगा। भाजपा निरंतर प्रदेश का कल्याण तथा विकास के लिया कार्य कर रही है।

और यह सभी फर्क आप देख सकते है। फिर चाहे आप जी20 सम्मेलन को देखे या आप विश्व में भारत का स्थान देखे। जहा जहा भाजपा की सरकार है वहा पूर्ण विकास हो रहा है। महिलाओ की सुरक्षा में सुधार, अपराधियों को सजा किसानों का उद्धार तथा यूवाओ को रोजगार दिया जा रहा है। फर्क साफ है आप देख सकते है। 

Spread the love

Leave a Comment