Rajasthan Election: मोदी ने कहा कांग्रेस सिर्फ परिवाद तथा तुष्टिकरण करना जानती है।

Rajasthan: राजस्थान में विधान सभा चुनाव हेतु मात्रा अब गिने चुने दिन ही शेष है। ऐसे में सभी पार्टी अपने रण में भाग रही है। तथा शब्दो के तीखे बाण की वर्षा कर रही है। सभी पार्टी इस रण क्षेत्र में अपने स्तर प्रचारक को उतार रहे है। आज कई सारे नेता राजस्थान में सभा करेंगे। जिसमे मोदी जी भी 3 जगहों पर जनसभा करेंगे और प्रियंका गांधी भी केकड़ी और जहाजपुर में सभा करेंगी। 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा ये सिर्फ परिवाद कर रहे हैं: रविवार को राजस्थान में जनसभा करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस सिर्फ परिवाद एवम तुष्टीकरण करना जनता है। मोदी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप की भी चर्चा करते हुए कहा की पूरा विश्व क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए उत्साहित है और हमारा भारतीय क्रिकेटर क्रिकेट के मैदान में रन बना रहा तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस राजस्थान में पिछले 5 वर्ष से एक दुसरे को रन आउट करने में बीत गए।

और जो नेता बचे है, वो महिलाओ और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट करने की कोशिश कर रहे है। मोदी ने कांग्रेस पर जमकर कई सारे मुद्दे के लिए निशाना साधा। मोदी ने कहा की कांग्रेस और विकास एक दूसरे के कट्टर दुश्मन है। मोदी ने कहा कांग्रेस से जितना दूर रहे उतना ही अच्छा है। इसके बाद मोदी ने पेपर लीक से लेकर पेट्रोल के दामों के लिए तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दे के लिए राजस्थान सरकार यानी अशोक गहलोत तथा कांग्रेस को घेरा।


राजस्थान में राजनीति नहीं रणनीति हो रही है: राजस्थान का चुनाव 25 नवंबर को होगा और परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। ऐसे में हम महसूस कर सकते है की पिछले कुछ महीने से जब से राजसथन चुनाव तारीख की घोषणा हुई हैं तब से यहां अलग ही महौल देखा जा सकता है। सभी पार्टी सियासी दांव पेंच खेल रहे है। किंतु इस दांव पेंच में कौन जीतेगा यह बहुत ही दिलचस्प होगा।

Spread the love

Leave a Comment