Rajasthan Election: ऐसा क्या कहा मोदी जी ने, जिस पर अशोक गहलोत ने भाजपा को भ्रमित करने वाली पार्टी बताया

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री पर वार करके कहा की मोदी सिर्फ बात को घुमा रहे है और राजस्थान की जनता को भटका रहे है। अशोक गहलोत ने मोदी के ऊपर जाति एवम धर्म में विवेचना हेतु आरोप भी लगाया। अशोक गहलोत ने आगे कहा कांग्रेस जनता के विकास के बारे में लोगो को जागरूक कर रही है न की जाति और धर्म के नाम पर लोगो में मतभेद कर रही है। 

नरेंद्र मोदी मुद्दे की बात न करके लोगो को जाति और धर्म के पचड़ों में उलझा रहे हैं: दरअसल नरेंद्र मोदी राजस्थान में एक जनसभा में भाग लेते हुए कांग्रेस पर वार करते हुए कहा था कि कन्हैयाला हत्याकांड में कांग्रेस को संपूर्ण जानकारी थी। इतना ही नही मोदी मध्यप्रदेश के रैली में भी कांग्रेस पर जमकर वार किया है। इस पर अशोक गहलोत ने भी बीजेपी और मोदी पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा की हत्या के बाद तुरंत करवाई की गई है तथा आरोपी के साथ भाजपा के कुछ नेता की भी तस्वीर सामने आई थी।अशोक गहलोत ने आगे कहा की मोदी जनता को भटका रही है। विकास एवम देश के निर्माण में बात न करके भाजपा जनता को जाति धर्म एवम संप्रदाय के नाम पर भड़का रही है।


भाजपा और कांग्रेस पर वार एवम प्रत्यवार: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार बहुत जोरो शोरो से चल रहा है। सभी पार्टियां चुनाव के मैदान में जीत का बिगुल बजाना चाहती है जिसके तहत जमकर एक दूसरे का विरोध कर रही है। ना ना प्रकार की जनसभाएं, रैलियां, और रोडशो करके जनता के दिल में अपनी जगह बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है।

किंतु इस चुनावी मैदान  में विजयी कौन होगा यह कह पाना मौजूदा समय में मुश्किल है। इसका निर्णय तो 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम से ही किया जा सकता है। हालाकि इस चुनाव मैदान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

Spread the love

Leave a Comment