Rajasthan Election: 7 गारंटी के बाद भी कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र जानिए कौन कौन से घोषणाएं की है कांग्रेस ने।

Rajasthan: राजस्थान में विधान सभा चुनाव के मात्र अब गिने चुने दिन बचे है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव से मात्र 4 दिन पहले बड़ा दांव खेला है। मंगलवार को कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र में महिलाओ, यूवाओ और किसानों के लिए कई सारे योजनाएं को लेकर बात कही गई है।

क्या कांग्रेस का ऐन मौके पर चुनाव के रण में घोषणा पत्र का ऐलान कर जीत हासिल कराएगा ये तो हमे परिणाम घोषित होने पर ही पता चलेगा। लेकिन Congress पूरी विश्वास ने है की जीत उनकी ही होगी।

कांग्रेस ने चुनाव के 4 दिन पहले जारी किया घोषणापत्र: कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है। जिसका क्या नतीजा होगा ये तो वक्त ही बताएगा। परंतु हम आपको बता दे की कांग्रेस के सभी नेता पूर्ण विश्वास में है की राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार ही बनेगी। यदि हम कांग्रेस के घोषणा पत्र की बात करे तो इसमें भी महिलाओ, यूवाओ और किसानों के लिए ही कई सारे योजनाओं का उल्लेख किया गया है। 

हालाकि कांग्रेस ने 1 माह पूर्व ही अपने 7 गारंटी को जारी कियालाख था जिसमे कांग्रेस सरकार ने 7 वादे किए थे और इस सात गारंटी को पूरे राजस्थान के लोगो तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने कई सारे जनसभा भी की थी। 

किन किन बातों का उल्लेख है घोषणापत्र में: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई सारे बातो का उल्लेख किया है। 

1. गैस सिलेंडर का दाम 500 से 400 रुपया करना।

2. चिरंजीवी बीमा योजना की राशि 25 लाख  से बढ़कर 50 लाख रुपए किया गया।

3. चार लाख से 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 

4. मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा। 

5. हर गांव एवम में शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे। 

6. आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास प्रदान किए जाएंगे। 

7. किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा। 

8. छोटे व्यापारियों को Loan देने हेतु व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जायेगी। जिसके अंतर्गत 5 लाख रुपए तक व्याज मुक्त लोन दिया जायेगा।

Spread the love

Leave a Comment