Rajasthan Election: पेट्रोल के दामों को लेकर अशोक गहलोत का पलटवार जानिए क्या कहा अशोक गहलोत ने

Rajasthan: राजस्थान में चुनाव के लिए अब मात्र 5 दिन बचे है। ऐसे में सभी पार्टी एक साथ कई सारे जनसभा एवम रैलियां कर रही है। अशोक गहलोत ने सोमवार एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे इसी बीच उन्होंने भाजपा के साथ नरेंद्र मोदी पर धावा बोल दिया।

उन्होंने कहा की राजस्थान में भाजपा के जितने आ रहे है सब एक जैसे बात कर रहे है। कोई  भी 5 वर्ष की विकास का चर्चा नहीं कर रहा सब बस जनता को भड़काने में लगे है।

गहलोत बोले यदि भाजपा पेट्रोल डाल कम करना चाहती है तो पहले उत्पाद शुल्क घटाए: रविवार को एक सभा में भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोल के दामों को लेकर कई सवाल किए थे। जिसके बाद मोदी से लेकर अन्य भाजपा नेता भी पेट्रोल के दामों को लेकर कांग्रेस को निशाना बनाने लगी। जिसके बाद आज अशोक गहलोत ने एक सभा में कहा की यदि भाजपा पेट्रोल के दाम करना चाहती है तो केंद्र सरकार पहले उत्पाद शुल्क काम करे।

गहलोत ने भाजपा तथा मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा की ये तो बहुत रोड शो करते है फिर भी हिमाचल और कर्नाटक ने मात खा गए। गहलोत ने आगे कहा बजरंग बली .. बजरंग बली  बोलते थे बजरंग बली ही अस्वीकार कर गए। 

जनता को गुमराह कर रही है भाजपा: अशोक गहलोत ने आगे कहा की भाजपा सिर्फ राजस्थान की जनता को गुमराह कर रही है। और रहा सवाल पेट्रोल के दामों के तो पिछले 25 वर्ष से पंजाब और हरियाणा का तो वहा भी पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहा तो ये कुछ नही बोल पाते।

और इन्हे पेट्रोल के दामों को वाकई कम करना है तो क्यों नही केंद्र उत्पादक शुल्क कम कर देती? गहलोत ने आगे कहा कुछ नहीं भाजपा बस जनता को भ्रमित कर मुद्दे से हटा रही है।

Spread the love

Leave a Comment