Rajasthan Election: पाली में अमित शाह कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा “ये देश के लिए राहु-केतु है” जाने ऐसे क्यों कहा ?

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मात्र दो दिन शेष है। सभी पार्टी अपने अपनी कमर कस के चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से कर रहे है। आज से प्रचार करने की आखिरी दिन है। ऐसे में सब उमीदवार तेज़ी से रफ्तार पकड़ते हुए अपने अपने पार्टी को कमान थामे चुनाव मैदान में उतर कर जमकर भाषण दे रहे हैं।

यदि हम भाजपा की बात करे तो मोदी, योगी, शाह, राजनाथ से लेकर हर कोई राजस्थान का दौरा कर चुका है। इसी बीच अमित शाह बुधवार को एक बार फिर राजस्थान आए और जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला किया।

राहुल गांधी और कांग्रेस राहू केतु है देश के लिए: अमित शाह ने बुधवार को राजस्थान में जनसभा किए। जनसभा में उन्होंने जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला किया।  उन्होंने कहा की राहुल गांधी और कांग्रेस देश के लिए राहू केतु है। आज भारत में जो भी challenges है उसकी वजह कांग्रेस है। कांग्रेस के वजह से भारत इतना पिछड़ गया है। 

भाजपा सरकार भारत में विकास कर रही है: शाह ने अपने भाषण में कहा की भारत आज विश्व में जाना जा रहा है। चंद्रयान से लेकर जी20 शिखर सम्मेलन के विषय की जानकारी सभी को है। भारत नई ऊंचाई पर अपना नाम बना रहा है। इसकी वजह केंद्र में भाजपा का बहुमत होना है। नई सांसद में बहनों और माता को 33% आरक्षण देना यह महिलाओ के विकास के लिए प्रेरित करता है।

भाजपा निरंतर देश को विकसित करने के लिए लगा हुआ है। किंतु राजस्थान में क्या हो रहा है? आए दिन बहनों और बेटियो के बलात्कार की खबरे विकास के नाम पर कुछ नही। आखिर गहलोत सरकार ने राजस्थान में क्या किया है?

अशोक गहलोत पर भी साधा निशाना: अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान अशोक गहलोत पर भी जमकर हमला किया। पेपरलीक मामले से लेकर, लाल डायरी के मुद्दे पर जमकर गहलोत सरकार पर हमला किया और तंज कसे। शाह ने जनता से कहा कि हम अपने किसानों से बाजरा भी खरीदेंगे और गैस सिलेंडर भी  450 रूपए में देंगे।

Spread the love

Leave a Comment