Rajasthan Election: राहुल गांधी का मोदी पर हमला, “बोले मोदी देश को दो भाग में बाँटना चाहते हैं” जाने राहुल गाँधी ने ऐसा क्यों कहा?

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव को मात्र दो दिन बचे है। सभी पार्टियां अपने प्रचार के अंतिम छोर पर है। चुनाव प्रचार की गति तो पिछले सप्ताह से बहुत अधिक है। ऐसे में विपक्ष पर हमला और बड़े बड़े वादे करना स्वाभिक है।

चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार नेता से लेकर आम नेता भी ऐडी चोटी का दम लगा रही है। बुधवार को राजस्थान में प्रचार हेतु राहुल गांधी भी आए। उन्होंने राजाखेड़ा, नदबई और गंगापुर सिटी में जनता को संबोधित किया। 

राहुल गांधी का मोदी पर हमला, बोले मोदी देश को दो भाग में बांटना चाहते हैं: राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान में राजाखेड़ा, नदबई और गंगापुर सिटी में जनता को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी दो भारत बनाना चाहते हैं।

एक अंबानी और अडानी वाला भारत और दूसरा गरीबों वाला भारत वह भारत जिसमे सच्चा हिन्दुस्तानी हो खून पसीने से कमाई कर मेहनत करता है। राहुल बोले हमे दो भारत नही चाहिए।

सरकार बनने पर सबसे पहले कराएंगे जातिगणना: राहुल गांधी ने रैली में कहा की यदि कांग्रेस दोबारा सरकार बनाती है तो सर्वप्रथम जातीय जनगणना कराई जायेगी। गांधी बोले जातीय गणना के माध्यम से हमे पता चल सकेगा की हमारे भारत में पिछड़े वर्ग में कितने लोग है।

उन्होंने आगे कहा की भारत के विकास में हर वर्ग का सामान अधिकार होना चाहिए। इसलिए जातीय जनगणना आवश्यक है। और यदि कांग्रेस केंद्र में भी सरकार बनाती है तो संपूर्ण देश में जातीय जनगणना होगी।

राहुल गांधी ने तंज कसा मोदी पर: गांधी मोदी पर हमला करते हुए बोले जब चुनाव का वक्त आता है तो मोदी ओबीसी बन जाते हैं। और बाद में कहते है केवल एक ही जाति है और वह है गरीब। यदि किसी से पूछा जाए देश की ओबीसी की आबादी कितनी है तो यह कोई नहीं बता सकता।

और ये बात करते है की हम ओबीसी वर्ग के है। राहुल गांधी ने आज कहा की भारत में पिछड़े वर्ग की कितनी आबादी है इसकी जानकारी नहीं है इसलिए मैं कहता हूँ जातीगणना करना आवश्यक है। 

Spread the love

Leave a Comment