Rajasthan Election: क्या झालरापाटन सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रामलाल चौहान दे पाएंगे वसुंधरा राजे को मात?

Rajasthan, jhalrapatan: राजस्थान विधानसभा चुनाव  25 नवंबर को हो गए। परिणाम तो 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा परंतु परिणाम से पूर्व ही कई उम्मीदवारों की जीत को लेकर पार्टियां निश्चिंत है। शायद इसलिए की वो उम्मीदवार पिछले कई वर्षों से विजई रहे है। ऐसी ही एक भाजपा की उमीदवार है जिनका नाम है वसुंधरा राजे। वसुंधरा राजे राजस्थान के झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ रही है। 

क्या कांग्रेस प्रत्यासी रामलाल चौहान दे पाएंगे वसुंधरा राजे को टक्कर: वसुंधरा राजे झालरापाटन से पांचवी बार चुनाव लड़ रही है। हालाकि पिछले चार बार में राजे यहां से सदैव विजई रही है। यदि हम पिछले वर्ष की बात करे तो, कांग्रेस की तरफ से मानवेंद्र सिंह रहे के खिलाफ खड़े थे किंतु इस बार कांग्रेस ने रामलाल चौहान को मौका दिया है। 

झालरापाटन सीट राजे के लिए बहुत खास है इसकी वजह इनका पैतृक आवास यही मौजूद होना। इस वजह से झालरापाटन की जनता पर राजे तथा उनके परिवार का काफी दबदबा बना रहता है। 

झालरापाटन की जनता राजे के परिवार जैसे है: वसुंधरा राजे जब चुनावी दौरा पर थी तो कई दफा अपने संबोधन कहा की झालरापाटन मेरे परिवार जैसा है। राजे झालरापाटन में वर्ष 2003 में पहली बार चुनाव लड़ा और विजय हासिल की। 

तब से राजे यही से चुनाव लड़ रही है और हर बार जीत हासिल कर रही है। हालाकि वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री पद पर भी निर्वाचित रह चुकी है। इसलिए इस बार यदि वो फिर से झालरापाटन से विजय हुई तो भाजपा के विजई होने पर मुख्यमंत्री पद के लिए इनका नाम सामने आ सकता है। 

आखिर क्या वजह है झालरापाटन में कांग्रेस के हर दांव पेंच हो जाते है फेल: जिस प्रकार कांग्रेस के प्रत्यासी अशोक गहलोत सरदारपुर सीट से लगातार विजय रहे ठीक उसी प्रकार वसुंधरा राजे झालरापाटन से चार बार विजय राज चुकी है। ऐसा कहना उचित है की ये सभी प्रत्यासी अपनी क्षेत्र के जनता को अच्छी तरह समझते है।

शायद इसलिए जनता इन पर विश्वास करती है तथा हर बार इन्हे ही अपने विधायक के रूप में चुनती है। रहा सवाल झालरापाटन से कांग्रेस उमीदवार की तो वो जनता को लुभाने में कही न कही असमर्थ रहते है शायद इसलिए वहा की जनता राजे के सिवा किसी पर भरोसा नहीं कर सकी है। लेकिन क्या इस वर्ष दांव पलट सकता है यह तो चुनाव परिणाम से ही पता चलेगा।

Spread the love

Leave a Comment