Rajasthan Election: राजस्थान के कई मतदान केंद्रों के हुए EVM मशीन खराब तो कई जगह पर हुई फायरिंग

Rajasthan: आज राजस्थान के 199 विधानसभा सीटों पर हुआ मतदान। हालाकि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट है किंतु कांग्रेस प्रत्यासी गुरमीत सिंह किन्नर के निधन के बाद श्रीगंगानगर जिले के करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

राजस्थान मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। मतदान के लिए ने मतदाताओं ने भरी उत्साह दिखाते हुए सुबह से लाइन में लग कर मतदान किया। हालाकि कुछ मतदान केंद्रों पर विवाद की भी खबरे आई। 

राजस्थान के मतदान केंद्र पर हुआ विवाद: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं ने आज मतदान किया। मतदान के दौरान में कुछ जगहों पर विवाद की भी खबरे आई। भीलवाड़ा जिले के मंडल विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्यासी रामलाल जाट पर जानलेवा हमला हुआ।

हालाकि हमलावर मौके पर  पकड़ा गया। हमले के पश्चात रामलाल ने कहा की ये विपक्ष की साजिश है किंतु मैं डरने वाला नही हूं। इतना ही नही धौलपुर जिले के बांडी विधानसभा सीट से भी फायरिंग की खबरे सामने आई। न केवल इन्हीं जगहों पर अपितु फतेहपुर शेखावाटी तथा चूरू से भी विवाद की बात सामने आई।

ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की भी आई खबरे: राजस्थान में आज से चुनाव शुरू हो गए। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। मतदान हेतु दंगे फसाद के साथ कुछ क्षेत्रों में ईवीएम गड़बड़ी का भी मामले सामने आया। हालाकि तत्काल ही दूसरा ईवीएम लगाया गया।

चुनाव में किसी भी प्रकार कोई अपराध या दंगा हो सके इसलिए कई सारे सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया है। न केवल सुरक्षाकर्मी अपितु पुलिस तथा चुनाव आयोग के अधिकारीयो को भी नियुक्त किया गया है।


किन क्षेत्रों में हुआ अधिक मतदान तथा किन क्षेत्रों में हुआ सबसे कम प्रतिसत मतदान: राजस्थान में दोपहर तक सिर्फ 41% ही मतदान हुए थे। जिसमे अलवर जिले के तिजारा विधान सभा सीट पर सर्वाधिक संख्या मतदान हुआ तथा चूरू में सबसे कम संख्या में मतदान हुआ है। इसकी जानकारी स्वयं चुनाव आयोग द्वारा दी गई है। हालाकि सर्दियों का मौसम आ गया है और आज कल सुबह सुबह कोहरा का पहर भी रहता है फिर भी ऐसे में मत्सतो ने भरी उत्साह दिखाते हुए सुबह ही मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किए।

Spread the love

Leave a Comment