Rajasthan Election: भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा 7 गारंटी कांग्रेस का छलावा है

Jaipur – Rajasthan: राजस्थान में विधान चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे है वैसे वैसे सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति को और सजग बना रही है। सभी पार्टी अपने विपक्ष पर जमकर हमला कर रही है। आज मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया। 

भाजपा प्रत्यासियों ने कांग्रेस पर जमकर किया हमला: मीडिया से बातचीत के दौरान केंदीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य मंत्रियों ने कहा की कांग्रेस जनता को बेवकूफ बना रही है। कांग्रेस का 7 गारंटी फेल हो गया है। 

जनता के हित में कांग्रेस ने कोई कार्य नहीं किया। मीडिया से बात करते वक्त इन्होंने न केवल कांग्रेस अपितु अशोक गहलोत पर भी निशाना साधते हुए कहा की अशोक गहलोत की सरकार ने 5 साल में राजस्थान में विकास के नाम पर कुछ नही किया। 

दरअसल कांग्रेस अपने 7 गारंटी के प्रचार प्रसार हेतु रैली तथा जनसभा करके लोगो को जागरूक कर रही है। अलग अलग विधानसभा सीट से अलग अलग कांग्रेस प्रत्यासी अपने क्षेत्र के सीट पर कांग्रेस के 7 गारंटी का उल्लेख करके जनता को संबोधित कर रही है। इसी पर भाजपा के प्रत्यासियों ने कटाक्ष करके मीडिया से कहा की कांग्रेस सिर्फ जनता को बेवकूफ बना रही है।

गजेंद्र शेखावत ने 7 गारंटी को छलावा कहा: गजेंद्र शेखावत ने कांग्रेस के द्वारा 7 गारंटी को छलावा कहा। इन 7 गारंटी की यदि हम बात करे तो इनमे गैस सिलेंडर का दाम 500 रुपए, परिवार की प्रमुख महिला को मानदेय, किसानों की सहायता जैसे  महत्वपूर्ण वादे किया है। 

इन सभी वादों को जनता तक पहुंचाने हेतु हो कांग्रेस कई सारी जनसभाएं कर रही है। भाजपा के नेताओ का कहना है की कांग्रेस के ये सभी वादे फेल हो गया है। इन 5 सालो में  ना ही किसानों का उद्धार हुआ और न ही महिलाए सुरक्षित हुई कांग्रेस की सरकार में।

Spread the love

Leave a Comment