Rajasthan Election: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कांग्रेस पर किया वार, कहा जनता बहकावें में नहीं आने वाली।

जयपुर: जैसे जैसे राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है विपक्ष एक दूसरे पर वार -प्रत्यावर कर रहे है। आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जम कर कांग्रेस पर वार किया। शेखावत ने कहा की कांग्रेस के द्वारा किए गए सभी वादे झूठे है। Ashok Gehlot ने जनता को पिछले 4 वर्ष से बेवकूफ बना रही है तथा उन्होंने जो भी जनता से 7 वादे किए है वो सभी झूठे हैं।

Gajendra Shekhawat का बयान: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस जनता को 7 गारंटी के नाम पर छलावा दे रही है। लेकिन जनता समझदार है वो अब इन झूठे वादों का शिकार नही होगी।

गंजेंद्र शेखावत ने राहुल गांधी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा की राहुल गांधी अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करने का नया शगूफा शुरू किया है। शेखावत ने आगे कहा की की अंग्रेजी माध्यम से आज 58% School मौजूद है लेकिन उसमे शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक कोई भी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नही पढ़ा है। उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के हिसाब से 5 वर्ष तक मातृ भाषा में शिक्षा प्रदान करना चाहिए। 

गंजेद्र शेखावत ने अशोक गहलोत पर भी वार किया। उन्होंने कहा की  Laptop वितरण का वादा भी जनता एवम छात्राओं के लिए छलावा है। शेखावत ने कहा की 4 साल की सरकार में आज तक एक बार भी लैपटॉप नही बाटा गया तो आज इसका वादा क्यों?

शेखावत ने ऐसे ही अनेक मुद्दों पर कांग्रेस पर जम कर वार किया। गंजेंद्र ने ED पर भी कहा की ईडी जांच को विपक्षी राजनीतीकरण का बस आरोप लगा रही है। गजेंद्र शेखावत ने जातिगण गणना से लेकर OPS पर भी चर्चा की और कांग्रेस पर कई सारे बयान बाजी की। 

शेखावत ने की भाजपा मीडिया सेंटर का उद्धघाटन: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री Gajendra Shekhawat ने जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी के संभाग स्तरीय मीडिया सेंटर का उद्धघाटन किया। आपको बता दें कि सभी प्रदेश एवम राष्ट्रीय स्तर के नेताओ का यही से प्रेसवार्ता होगी इसलिए यह बहुत महत्त्वपूर्ण प्रेस केंद्र साबित होगा। इसी मीडिया सेंटर के उद्घाटन में गजेंद्र शेखावत ने जमकर कांग्रेस की आलोचनाएं की।

Spread the love

Leave a Comment