Rajasthan Election: कांग्रेस ने लिया चुनाव के बाद बड़ा कदम, अपने ही पार्टी के नेताओ को किया निष्कासित, जाने वजह

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को संपन्न हो गया। मतदान के बाद कांग्रेस ने उठाया बहुत बड़ा कदम। कांग्रेस ने अपने बागियों नेता को किया 6 वर्ष तक निष्काशित। कांग्रेस के प्रदेशप्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निष्कासन का आदेश जारी किया। 11 पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लिया गया है। ये सभी कार्यकर्ता 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काशित रहेंगे।

कौन से 11 नेताओ के खिलाफ लिया गया एक्शन: कांग्रेस ने चुनाव होने के पश्चात लिया बहुत बड़ा फैसला। कांग्रेस के प्रदेशप्रभारी ने पार्टी के 11 सदस्य को निष्कासित करने का लिया निर्णय। उन्होंने कहा की ये सभी नेता कांग्रेस के खिलाफ काम कर रहे थे।

11 सदस्यों की सुंची में हनुमानगढ़ सीट से भादरा ग्रामीण ब्लॉक के राजेश्वरी गोस्वामी और शेरसिंह गोस्वामी, जयपुर के मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, कविता छ्बलानी, पार्षद राजुला सिंह, अभिषेक सैनी, राजेश कुमावत, करण शर्मा, सादुलशहर सीट के प्रत्यासी के खिलाफ साजिश करने के आरोप में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कवर सैन सिहाग तथा करण सहारण आदि नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

नेताओ पर कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ साजिश का आरोप: इन सभी 11 नेताओ पर आरोप है की कांग्रेस के उम्मीदवार जो चुनाव मैदान में खड़े है उनके खिलाफ साजिश रची। जब यह बात कांग्रेस को भनक लगी तो उन्होंने फौरन आरोपित नेताओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया। हालाकि यह निष्कासन मात्र 6 वर्ष के लिए ही है।


25 नवंबर को हो गया राजस्थान विधानसभा चुनाव: शनिवार को राजस्थान में भरी संख्या में मतदान हुई। मतदान के लिए भरी मात्रा में मतदाता एकत्रित हुए थे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। मतदान का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होगा। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान में कई सारे नियम जारी किए थे। हालाकि कड़ी सुरक्षा के बावजूद कुछ क्षेत्रों में हिंसा की खबरे सामने आती थी। मतदान केंद्र में भरी मात्रा सुरक्षा गार्ड को तैनात किया गया था।

Spread the love

Leave a Comment