भाजपा सांसद साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा जाने संपूर्ण जानकारी!

Jaipur: राजस्थान से बड़ी खबर हिंदुत्व का चेहरा माने जाने वाली साध्वी अनादि सरस्वती जी ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया। राजस्थान विधान सभा चुनाव 25 नवंबर को होना है। सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। नामांकन 6 नवंबर तक होना है। अभी भी कुछ उम्मीदवारों पर विचार विमर्श किया जा रहा है। 

साध्वी अनादि सरस्वती भाजपा से खफा थी: शुत्रो के मुताबिक अनादि सरस्वती जी भाजपा से खफा थी। उन्होंने कल ही भाजपा के अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र दिया। त्याग पत्र में उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजह अपरिहार्य कारण बताए थे।

लेकिन दरअसल अनादि सरस्वती जी की भाजपा को छोड़ने की वजह उम्मीदवारों के लिस्ट से उनका टिकट कटना है। साध्वी अनादि सरस्वती जी भाजपा की तरफ से उत्तर विधानसभा से चुनाव लडना चाहती किंतु ऐसा न होने कारण उन्होंने भाजपा को त्याग दिया।

आज ही अशोक गहलोत की मौजूदगी में लिया कांग्रेस में शपथ: साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा को कल त्याग पत्र और आज ही अर्थात गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गई। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हों कर शपथ ग्रहण किया जिसमे अशोक गहलोत भी मौजूद थे। कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट भी प्रदान कर दिया है।

साध्वी अनादि सरस्वती हिंदुत्व का चेहरा मानी जाती है: साध्वी अनादि राजस्थान में हिंदुत्व का बड़ा चेहरा है। लोगो की माने तो ये बिलकुल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नक्शे कदम पर चलती है और उन्ही की तरह कार्य शैली है। हिंदू समुदाय के लोग इनपर अत्यधिक भरोसा करते है। राजस्थान में हिंदू के उत्थान में लगी हुई है। 

राजस्थान विधान सभा चुनाव हेतु पार्टियों की तैयारी: राजस्थान विधान सभा चुनाव एक दिलचस्प मोड़ पर है। सभी पार्टियां जमकर एक दूसरे पर निशाना साध रही है सभी पार्टियां उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर चुकी है लेकिन कुछ सीटों पर अभी भी फैसल नहीं हो पाया है।

Spread the love

Leave a Comment