Rajasthan Election: राजपाल सिंह शेखावत का बड़ा बयान नहीं नामांकन पत्र से लेलिया नाम वापस

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इन सभी के बीच कई ऐसे प्रत्यासी भी थे जिन्होंने अपनी पार्टी छोड़ दूसरे पार्टी का दामन थामा और कुछ ने निर्दलीय होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसी बीच राजपाल सिंह शेखावत का नाम बहुत जोरो शोरो से लिया गया।

दरअसल राजपाल सिंह शेखावत भाजपा के प्रत्यासी थे किंतु भाजपा ने उन्होंने टिकट नहीं दिया तो वो बीजेपी से रुष्ठ होकर निर्दलीय रूप से चुनाव लडने का ऐलान कर दिया था। 

राजपाल सिंह शेखावत का बड़ा बयान: राजपाल सिंह शेखावत ने नमांकन पत्र से अपना नाम वापस लेलिया है। शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मैने अपना नमांकन पत्र से नाम वापस ले लिया है। मेरी अमित शाह जी से बात हुई। हमारा उद्देश कांग्रेस हराना है और भाजपा का सरकार राजस्थान में बनाना आवश्यक है। 

क्यों है झोटवाड़ा सीट अहम: दरअसल राजपाल सिंह शेखावत भाजपा से ही चुनाव के मैदान में उतरना चाहते थे किंतु भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर राज्यवर्धन सिंह राठौर को टिकट दे दिया। इसलिए राजपाल सिंह शेखावत ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी होकर चुनाव के मैदान में उतर गए। 

दरअसल राजपाल सिंह शेखावत वशुंधरा राजे के करीबी माने जाते है। वशुंधर राजे के सरकार में शेखावत शहरी विकास एवम आवास मंत्री थे।

अमित शाह से बात करने पर बदल दिया अपना फैसला: राजपाल सिंह शेखावत ने अमित शाह के एक कॉल पर ही अपना फैसला बदल दिया। उन्होंने कहा की हमारा उद्देश कांग्रेस को हराना है। जिसके लिए हमारी पार्टी में एकता होना आवश्यक है।

कब होगी राजस्थान विधानसभा चुनाव: राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होगी। राजस्थान में 200 विधानसभा सीट है। इन चुनाव का निर्णय 6 दिसंबर को होगा। हालाकि नामांकन 6 नवंबर को पूर्ण हो गई है। राजस्थान में आचार संहिता भी लागू कर दिया गया है। अब बस चुनाव का इंतजार है।

Spread the love

Leave a Comment