Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होगा और परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होगा। किंतु चुनाव से पूर्व राजस्थान में हर दिन नया नया सियासी दांव पेंच किया जा रहा है। मौजूदा समय में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में डोटासरा की विधानसभा क्षेत्र सीकर के लक्ष्मणगढ़ से नजर आ रहे है। इस वीडियो की वजह सियासी पारा बहुत तेजी से बढ़ गया है। जिसके वजह से विपक्ष द्वारा कई सारे कटाक्ष किया जा रहा है।
आखिर क्या है वायरल वीडियो में: दरअसल वीडियो गोविंद सिंह डोटासरा का है जो कांग्रेस प्रेदाश्यक्ष है। इस वीडियो में गोविंद सिंह दीपावली के दिन एक मंदिर में दर्शन हेतु गए और वहा की जनता ने मोदी मोदी का नारा देना शुरू कर दिया। नारे से गोविंद सिंह इतना घबरा गए की मंदिर में जूता निकले बिना ही प्रवेश कर गए। जब लोगो ने उन्हें इस बात के लिए टोका तो वो वापस आकर अपना जूता निकले फिर मंदिर में दर्शन किया।
भाजपा ने जमकर हमला किया वायरल वीडियो पर: वीडियो के वायरल होते ही सभी दिग्गज जमकर बरस पड़े। भाजपा प्रत्यासियों ने कहा यह देखिए चुनाव से पूर्व ही चुनाव का प्रभाव दिख रहा है। हालाकि जूता पहनकर मंदिर में प्रवेश करने पर भी लोगो ने गोविंद सिंह डोटासरा पर कई कटाक्ष किए।
कांग्रेस और बीजेपी में हो रहा बराबर की टक्कर: राजस्थान विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होगा किंतु मौजूदा समय की बात करे तो यह पता लगाना बेहद मुश्किल है की जीत किसकी होगी। वायरल वीडियो से तो यह अनुमान लगाया जा सकता है की भाजपा के प्रशंसक भी अधिक मात्रा में मौजूद है।
चुनाव के सियासी मैदान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बराबर प्रयास कर रही है जनता को लुभाने के लिए। भाजपा की तरफ से मोदी जी भी कई सारे रैली एवम जनसभा कर चुके है। खैर जीत किसकी होगी इसका निश्चय तो परिणाम के बाद ही किया जायेगा।