Rajasthan Election: कांग्रेस कर रही है जनसभाएं ,7 गारंटी को घर घर पहुंचने का लिया है दायित्व

राजस्थान: राजस्थान विधान सभा चुनाव का प्रचार प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। कांग्रेस, बीजेपी आदि सभी पार्टियां जनता से ना ना प्रकार के बड़े कर रहे है तथा जनता का भरोसा जीतने का प्रयत्न कर रही है। कांग्रेस ने भी राजस्थान से 7 वादे किए है और कहा यदि कांग्रेस की सरकार फिर से राजस्थान में आती है तो सभी वादों को पूर्ण करेगी। 

अशोक गहलोत की जनसभा: अशोक गहलोत ने जनता से जो भी वादा किया है उन वादों को जनता तक पहुंचाने हेतु वो कई सारे जनसभाएं कर रहे है। आज अशोक गहलोत चार जगहों से जनसभा करेंगे और राजस्थान की जनता को संबोधित करेंगे। गहलोत जी आज दूदू, बीकानेर में नोखा ,देशनोक व चौरड़िया चौक गंगाशहर पर सभा करेंगे। 

सचिन पायलट को भी दिया गया है कुछ क्षेत्रों की जिम्मेदारी: कांग्रेस ने राजस्थान की जनता से जो भी 7 वादा किया है उसे कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में बताना चाहते है। जिसके लिए कांग्रेस ने कहा है की वो सभा करके लोगो को जागरूक करेंगे। न केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपितु पार्टी के सारे दिग्गज नेता भी जनसभा करेंगे। सचिन पायलट भी अजमेर इन्ही विषय पर चर्चा करने हेतु जनसभा करेंगे।

अन्य नेताये भी करेंगे जनसभा: कांग्रेस के अन्य कई सारे नेता राजस्थान के अलग अलग क्षेत्रों से जनसभा करेंगे। जैसे: हरीश चौधरी, गोविंद राम, जितेंद्र सिंह आदि। कांग्रेस का मानना है लोगो को यदि हम बता सके की हमारी सरकार आने के पश्चात क्या क्या लाभ दिया जायेगा जनता को तो जनता हम पर विश्वास कर सकेगी तथा कांग्रेस की दोबारा सरकार स्थापित हो सकेगी।

कांग्रेस का मिशन है लोगो को अपनी बात पहुंचना: कांग्रेस ने सभी नेताओ को कहा है की लोगो तक 7 गारंटी के विषय में संपूर्ण जानकारी पहुंचे। इसलिए अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग नेताए जनसभा कर रहे है। इन सात वादे में सबसे प्रमुख महिलाओ को मानदेय के रूप में 10000 रुपए सालाना तथा गैस सिलेंडर का दाम 500 रुपए है। 

Spread the love

Leave a Comment