Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी बहुत जोरो शोरो से चल रही है। सभी पार्टियां जमकर एक दूसरे पर हमला कर रहे है। आज अमित शाह ने भी अजमेर जिले के विजयनगर में जनसभा को सम्बोधित किया। इस जनसभा में शाह ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा की कांग्रेस राजस्थान को पार्टी का एटीएम कार्ड बना रखा है।
अमित शाह ने किया कांग्रेस पर जमकर हमला: राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। चुनाव में कुछ दिन ही शेष है। ऐसे में पार्टियों का प्रचार प्रसार भी तेजी से बढ़ गया है। आज अमित शाह ने भी अजमेर में जनसभा को सम्बोधित किया। अमित शाह इस सभा में अमित शाह ने कांग्रेस के ऊपर जमकर हमला किया। बतौर शाह कांग्रेस राजस्थान की जनता का जीना हराम कर चुकी है।
कांग्रेस राजस्थान का एटीएम कार्ड समझता है। दिल्ली से नेता आते है और एटीएम कार्ड लगा कर पैसा ले जाते है। शाह यही नहीं रुके अपितु उन्होंने अशोक गहलोत के 5 वर्ष के कार्यकाल पर भी कई प्रश्न उठाए।
विपक्ष पर भरपूर हमले के पश्चात भाजपा के कार्य गिनाए: अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला उसके पश्चात भाजपा के कार्य के बारे में बताए। रामलला मंदिर से लेकर यूनियन सिविल कोड तक के बारे में उल्लेख किया। बढ़ती मंहगाई को कम करने से लेकर रोजगार बढ़ाने के बारे में कहा। अमित शाह ने कहा भाजपा प्रदेश का उद्धार कर रह है। जनता और देश को हर प्रकार से विकसित कर रही है।
वार प्रत्यावार सब है चुनावी बवाल: राजस्थान का माहौल पिछले कई महीने से सियासी जंग जैसा है। यहां हर कोई एक दूसरे पर शब्दो का बंदूक ताने खड़ा है। परंतु जीत किसकी होगी यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा। दिलचस्प बात यह है की हर कोई इस मैदान में सबल दिखाई दे रहा है। जनता को लुभाने का पूरा प्रयत्न किया जा रहा है।